लोगों को वोट देने से रोका जाना राजद की हार की मुख्य वजह : लालू (लीड-1)

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद गुरुवार की शाम पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नीचे तबके के लोगों को प्रशासन तथा कुछ लोगों द्वारा मतदान करने से रोका गया, जिस कारण राजद और लोजपा के प्रत्याशियों को कम वोट प्राप्त हुए।

उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि सुधार के नाम पर गरीबों की जमीन को छीना जा रहा है। उन्होंने भूमि सुधार आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि राजद तथा लोजपा का संयुक्त कार्यकर्ता सम्म्ेालन जल्द ही पटना में आयोजित किया जायेगा जिसमें राजद और लोजपा के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

पत्रकारों द्वारा कांग्रेस के साथ तालमेल तथा समझौता पर किसी भी प्रश्नों का उत्तर देने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया। हालांकि मंत्रिमंडल में बिहार की अनदेखी किए जाने के विषय पर पूछने पर उन्होंने कहा कि बिहार की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

इसके पूर्व बिहार विधानसभा में विपक्ष की नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद की लोकसभा चुनाव में हुई हार के बाद समीक्षा बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में मिले दल की हार की गहन समीक्षा की गई।

इस बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद समेत सभी सांसद तथा पार्टी के सभी सीटों पर खड़े उम्मीदवारों सहित राजद के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लगभग सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+