न्यूजीलैंड के तट पर मृत मिली नीली व्हेल
वेलिंग्टन, 28 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के एक तट पर एक विशाल नीली व्हेल मृत पड़ी मिली है। इस व्हेल की लंबाई 27 मीटर और वजन 150 टन है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय मीडिया की खबरों में गुरुवार को कहा गया कि यह व्हेल दक्षिणी प्रायद्वीप के एक दूरस्थ तट पर मृत मिली।
टे पापा राष्ट्रीय संग्रहालय में व्हेल विशेषज्ञ एंटन वान हेल्डेन ने आशंका जताई है कि इस व्हेल पर हमला किया गया होगा। माना जा रहा है कि मौजूदा समय में 2,000 से भी कम व्हेल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications