मामूली बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 2.40 अंकों की बढ़त के साथ 14,112.04 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती कुछ मिनटों के कारोबार के बाद यह 14.49 अंकों की तेजी के साथ 14,124.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले गुरुवार को 0.10 अंक की तेजी के साथ 4,276.15 के स्तर पर खुला।। खुलने के तत्काल बाद इसमें सुधार हुआ और सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 6.15 अंकों की बढ़त के साथ 4,282.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications