दक्षिण कोरिया जल्द ही दो भारतीय नाविकों को रिहा करेगा (लीड-1)
लंदन, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय राजनयिक सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि समुद्र में तेल फैलने की घटना के लिए जिन दो भारतीय नाविकों को दक्षिण कोरिया में पिछले 18 महीने से कैद में रखा गया है, उन्हें अगले दो सप्ताह में रिहा करने की तैयारी हो चुकी है।
माना जाता है कि समुद्र में तेल फैलने की घटना के मामले में दोनों भारतीय नाविक निर्दोष हैं।
भारतीय राजनयिकों ने आईएएनएस को बताया कि संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय मेरीटाइम आर्गनाइजेशन (आईएमओ) में दक्षिण कोरिया के राजनयिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हेबेइ स्प्रिट के कप्तान जसप्रीत चावला और मुख्य अधिकारी श्याम चेतन को अगले दो सप्ताह में भारत वापस लौटने की अनुमति मिलने की संभावना है।
दक्षिण कोरिया ने यह आश्वासन बुधवार को आईएमओ की नए दौर की वार्ता के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेता कैप्टन एम.एम.सागी को दिया।
भारत सरकार और अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय बड़ी जहाजरानी कंपनियों के विरोध के बावजूद दोनों नाविक दक्षिण कोरिया में सात दिसम्बर 2007 से कैद हैं। इनका पोत खराब मौसम में हांगकांग के एक तैल टैंकर से टकरा गया था,जिससे कोरिया के पश्चिमी समुद्र तट पर 10,000 टन तेल फैल गया था।
हाल ही में दक्षिण कोरिया के सर्वोच्च न्यायालय ने दोनों नाविकों की जेल की सजा के फैसले को उलट दिया। भारत ने इन नाविकों के निर्दोष होने की वकालत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications