भारत में ओबामा के दूत होंगे टिमोथी रोएमर
वाशिंगटन, 28 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस के पूर्व डेमोकेट्र सदस्य टिमोथी रोएमर को भारत में अपना दूत नियुक्त किया है।
रोएमर 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले की जांच करने वाले आयोग में भी रह चुके हैं। उन्होंने 1991 से 2003 तक अमेरिकी कांग्रेस में इंडियाना प्रांत के मध्य-पश्चिमी जिले का प्रतिनिधित्व किया।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने श्रीलंका और जापान के लिए भी अपने दूतों को नामांकित किया। हालांकि इन नामों पर अभी सीनेट की मंजूरी लेनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications