अहमदीनेजाद को फिर राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं अधिकांश सांसद

तेहरान, 28 मई (आईएएनएस)। ईरान के अधिकांश सांसदों ने 12 जून को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए महमूद अहमदीनेजाद का समर्थन करने का फैसला किया है।

ईरानी संसद 'मजलिस' के कुल 295 सदस्यों में से 211 ने बुधवार को बयान जारी कर राष्ट्रपति अहमदीनेजाद का समर्थन करने की घोषणा की।

सांसदों ने कहा कि अहमदीनेजाद की प्रबंधन क्षमता, उनका व्यक्तित्व और अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए उनके प्रयास बेहतरीन रहे हैं।

दूसरी ओर कुछ सांसदों ने राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मीर हुसैन मौसवी का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+