ग्वालियर में लुटेरों की गोलीबारी में व्यापारी की मौत, पत्नी गंभीर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंदरगंज थाने की आदर्श कालोनी में चंद्र कुमार मंगलानी के घर है। घर से ही वे अपना कारोबार करते थे। उनके घर पर गुरुवार की दोपहर अचानक हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने लूटपाट की और चंद्र कुमार व उसकी पत्नी कुसुम पर गोलियां दागीं। इस गोलीबारी में चन्द्र कुमार की मौत हो गई है जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका चिकित्सालय में उपचार जारी है। लुटेरे क्या सामान ले गए हैं और उनका मकसद लूट अथवा और कुछ था इसका पुलिस पता लगा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम़ एस़ वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications