केंद्र सरकार के आसार ठीक नहीं : मुरली मनोहर जोशी
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संप्रग के घटक दल सरकार में मंत्री पद पाने के लिए ही परेशान दिख रहे हैं। इस कारण इस सरकार का भविष्य ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश पर उन्होंने कहा कि देश अब केंद्र में दो ध्रुवीय राजनीति चाहता है, भले ही राज्यों में छोटे और क्षेत्रीय दलों की भूमिका हो परंतु केन्द्र में अब मतदाता छोटे दलों को नहीं लाना चाहते।
जोशी ने आज के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह पर मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा कि आज अधिकांश मंत्री अंग्रेजी में शपथ ग्रहण कर रहे थ,े बेहतर होता कि वे क्षेत्रीय भाषा या हिंदी और संस्कृत में शपथ लेते। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही लोकसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेगी। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा को कोई नसीहत दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications