बरेली में जनजातीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या
जिले के पुलिस प्रमुख आदित्य मिश्रा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि बालिका के पिता हीरालाल की शिकायत पर आरोपी अशोक कश्यप (25 वर्ष) के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जी रही है।
दर्ज शिकायत के मुताबिक सिकलीगढ गांव में हीरालाल की 10 वर्षीय पुत्री बुधवार शाम को गांव के पास जंगल में बकरी चराने गई थी। तभी वहां मौजूद गांव के ही अशोक उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और जबरन बलात्कार किया। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा खोजबीन करने के बाद देर रात पीड़ित के शव को बरामद किया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications