लुटेरों पर हुए हमले में 2 यमनी मछुआरों की मौत
सना, 28 मई (आईएएनएस)। लाल सागर में सोमालियाई लुटेरों को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले की चपेट में आ जाने से यमन के दो मछुआरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक माना जा रहा है कि मिसाइल मंगलवार को किसी अंतर्राष्ट्रीय युद्धपोत से दागी गई थी जिसकी चपेट में मछुआरों की नौका आ गई।
गौरतलब है कि इसी तरह के हमले में विगत 14 जनवरी को यमन का एक मछुआरा मारा गया था और दो घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications