फतुहा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न
फतुहा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी सह पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजीव कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि फतुहा विधानसभा के लिए वोटों की गिनती एक जून को होगी।
उल्लेखनीय है कि इस उपचुनाव में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें पूर्व विधायक स्व़ सरयुग पासवान की पत्नी देवमंती देवी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रत्याशी हैं जबकि जनता दल (युनाइटेड) के अरूण मांझी, कांग्रेस के द्वारका राम, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पुनीत राय तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के विद्यानंद राम भी चुनावी जंग में अपने भाग्य आजमा रहे हैं।
ज्ञात हो कि जद (यु) विधायक सरयुग पासवान के असामयिक निधन से यह सीट खाली हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications