ग्वालियर में महिला व उसके 3 बच्चों के शव मिले
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहोडापुर थाने की न्यू सिंधिया कालोनी में रहने वाली सुनीता शर्मा 26 मई से अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ गायब थी। बहोडापुर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कर लिया था। गुरुवार की दोपहर सुनीता और उसके तीनों बच्चों के शव सागर ताल में मिले हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है कि आखिर महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications