कुमारस्वामी का विधानसभा से इस्तीफा
कुमारस्वामी बेंगलुरू ग्रामीण जिले के रामानगरम विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष जगदीश शेट्टर को अपना इस्तीफा सौंपा।
इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कुमारस्वामी ने कहा, "लोकसभा में चुने जाने के बाद मैंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। बतौर सांसद मैं राज्य के विकास के लिए काम करना चाहता हूं।"
कुमारस्वामी बेंगलुरु (ग्रामीण) संसदीय सीट का चुनाव जीतकर दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। इससे पहले 1996 में कनकपुरा संसदीय सीट से वह पहली बार लोकसभा पुहंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications