राष्ट्रपति भवन का अशोक हॉल जब ठहाकों से गूंज उठा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) पद की शपथ ली। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। इसके बाद रजिस्टर पर बिना हस्ताक्षर किए ही वह अपनी सीट की ओर लौटने लगे। इसे देखकर हॉल में मौजूद सभी सदस्य हंसने लगे। तब जाकर रमेश को लगा कि उन्होंने भी वही गलती दोहरा दी है जो पिछले शपथ ग्रहण समारोह में कमलनाथ ने की थी।
रमेश के शपथ ग्रहण के कुछ देर बाद ही दो और मौकों पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। कांग्रेस के वी. नारायणसामी और तृणमूल कांग्रेस के सौगात राय न जाने किस हड़बड़ी में थे कि बिना राष्ट्रपति के पुकारे ही उन्होंने शपथ लेना आरंभ कर दिया। दोनों सदस्यों की इस हड़बड़ी ने अशोका हॉल को हंसी के ठहाकों से गूंजायमान कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी खिलखिलाकर हंसती देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications