होन्डुरास में शक्तिशाली भूकंप
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप से फिलहाल जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिका के भूकंप विज्ञान अधिकारियों ने भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई है, जबकि प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने इसकी तीव्रता 7.3 मापी है।
पुलिस प्रवक्ता हेक्टर इवान मेजा ने बताया कि भूकंप से ग्वाटेमाला सीमा के निकट स्थित सांता बारबारा के निकट एक घर के ध्वस्त होने की खबर है।
अमेरिका के भूकंप विज्ञान अधिकारियों का कहना है कि भूकंप का केंद्र राजधानी तेगुसिगलपा से 320 किलोमीटर उत्तर पूर्व में 10 किलोमीटर नीचे था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications