शनिवार तक तय हो जाएगा लोकसभा अध्यक्ष का नाम
पांच बार सांसद रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोरचंद्र देव लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इस बार वह आंध्र प्रदेश की अराकू जनजातीय सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए देव का नाम अभी तय नहीं हुआ है। कुछ और नामों पर भी विचार चल रहा है। शनिवार को इस बारे में अंतिम फैसला हो जाएगा।"
परम्परा के मुताबिक लोकसभा का उपाध्यक्ष विपक्ष से होता है इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी इस पद के लिए उपयुक्त नेता की खोज जारी है। बहरहाल, इस दौड़ में इंदौर से सातवीं बार सांसद बनी सुमित्रा महाजन का नाम सबसे आगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications