लार्सन एंड टुब्रो के शुद्ध लाभ में 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी
कंपनी ने एक बयान में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 998 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 967 करोड़ रुपये था।
इस अवधि में कंपनी की कुल आय 8,555.59 से बढ़कर 10,605.16 करोड़ रुपये हो गई।
एल एंड टी ने एक बयान में कहा, "भारतीय पूंजी बाजार और आधारभूत क्षेत्र में मंदी के बावजूद कंपनी ने 516.21 करोड़ रुपये के नए ठेके हासिल किए।"
वर्ष 2008-09 के दौरान कंपनी का संचित शुद्ध मुनाफा 3,789.46 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व के वित्त वर्ष के 2,325.36 करोड़ रुपये से 62.96 प्रतिशत अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications