शपथ ग्रहण समारोह में पारम्परिक वेशभूषा को मिली तरजीह
गुरुवार को मनमोहन सरकार में 59 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कोई कुर्ता-पायजामा तो कोई धोती-कुर्ता पहनकर आया। कुछ ने सलवार-कुर्ता और साड़ी पहनी तो किसी ने नेहरू जैकेट पहना।
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले एम. एस. गिल और राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विंसेंट पाला सूट पहनकर शपथ लेने पहुंचे। राज्यमंत्री के रूप में ही शपथ लेने आए डी. नेपोलियन काले रंग की पैंट पर सफेद कुर्ता पहने हुए थे।
युवा नेता सचिन पायलट कुर्ता-पायजामा के साथ लाल रंग की पारम्परिक राजस्थानी पगड़ी बांधे हुए थे। अगाथा संगमा ने भी पूर्वोत्तर की पारम्परिक पोशाक पहनकर शपथ ली।
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कश्मीरी टोपी और नेहरू जैकेट पहनकर शपथ लेने पहुंचे। उन्होंने अपने ऊपर की जेब में लाल रूमाल भी रखा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications