महिंद्रा के शुद्ध मुनाफे में 22.2 फीसदी की कमी
कंपनी के वार्षिक कारोबार में 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद शुद्ध मुनाफे में कमी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान कंपनी ने कुल 13,364.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया जबकि इससे पूर्व के वर्ष में 11,671.6 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कंपनी ने बीते वर्ष की अंतिम तिमाही में 418.07 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, जो जनवरी-मार्च 2008 की अवधि 221.1 करोड़ की तुलना में 89.1 फीसदी ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications