रसना के 10 फुट ऊंचे गिलास को मिल सकती है गिनीज बुक में जगह
40 से अधिक देशों में व्यापार करने वाली इस कंपनी के प्रयास को उपयोग करने योग्य अब तक का सबसे बड़ा गिलास बनाने के रूप में देखा जा रहा है।
इससे पहले अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में जो सबसे बड़ा गिलास बनाया गया था उसकी ऊंचाई 8.5 फुट और चौड़ाई पांच फुट है।
रसना के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष पिरुज खंभाटा ने आईएएनएस को बताया, "हमने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में इस गिलास को शामिल करने के लिए आवेदन कर दिया है। हमारा आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। हमने जो गिलास बनाया है, उसमें 3,300 लीटर पेय पदार्थ रखा जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications