सरकार को एथनॉल नीति की समीक्षा करनी चाहिए : कलाम
बुधवार शाम पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान अपने संबोधन में कलाम ने कहा, "भारी मात्रा में एथनॉल के उत्पादन के लिए सरकार को चाहिए कि वह शक्कर उत्पादकों को पर्याप्त प्रोत्साहन दे।"
कलाम ने कहा, "मुख्य मुद्दा है एथनॉल की कीमत का निर्धारण, जो कि अभी शक्कर उत्पादकों के लिए खास उत्साहवर्धक नहीं है।"
कलाम ने कहा कि वर्तमान में सरकार ने पेट्रोल में पांच फीसदी एथनॉल मिलाने की अनुमति दे रखी है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में इसे बढ़ाकर 10 फीसदी किया जा सकता है जिससे व्यवसायियों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि जैव ईंधन के लिए पौधों के इस्तेमाल से खाद्यान्न संकट उत्पन्न होने की बात सही नहीं है।
कलाम के मुताबिक, " देश में लगभग छह करोड़ हेक्टेयर भूमि बेकार पड़ी है। ऐसे में शोध किए जाने की जरूरत है कि कौन सी किस्म जटरोफा की अधिकतम पैदावार देगी और किस फसल से अधिकतम तेल मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications