अमेरिका की आतंकवाद के खिलाफ एफबीआई की भूमिका बढ़ाने की योजना
समाचार पत्र 'लास एंजेलिस टाइम्स' ने गुरुवार को कहा कि सीआईए की गुप्त कैद और जांच की प्रक्रिया को पारदर्शी जांच और अभियोजन प्रक्रिया में बदला जाएगा।
पिछले कई महीनों से चल रही 'वैश्विक न्याय' पहल के तहत एफबीआई के एजेंट विदेशों में आतंकवाद निरोधक गतिविधियों में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। इन प्रयासों से परिचित एक अधिकारी ने कहा कि एफबीआई के एजेंट संदिग्धों से पूछताछ करेंगे और एक विकल्प के रूप में आपराधिक अभियोग सुनिश्चित करेंगे।
पिछले सप्ताह राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस महत्वपूर्ण नीति को जारी करने के बाद आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में लगे कई वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इससे अधिकांश दोषी आतंकवादियों को अपने आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई का अधिकार मिल जाएगा।
वैश्विक न्याय योजना का उद्देश्य सभी संदिग्धों को एक कानूनी अदालत के दायरे में लाना है चाहे वे अमेरिका में हों या विदेशों में। एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि चाहे किसी संदिग्ध को इराक,अफगानिस्तान की युद्ध भूमि में या फिलीपींस के जंगलों में या नाइजीरिया में या अन्य कहीं भी पकड़ा जाए एफबीआई इस स्थिति में इस स्थिति में होगी कि उस पर मुकदमा चला सके।
इस पहल के बारे में पूछे जाने पर एफबीआई के सहायक निदेशक और मुख्य प्रवक्ता जान जे.मिलर ने कहा,"इस समय इस पर हमारे पास कोई टिप्पणी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications