सीबीएसई की 10 वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को
सीबीएसई के जनसंपर्क अधिकारी रामा शर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों के परीक्षा परिणाम बोर्ड के वेबसाइट पर सुबह 10 बजे अपलोड कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि सीबीएसई के छह क्षेत्रों में से तीन क्षेत्रों अजमेर, पंचकूला और चेन्नई के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इस साल देश और विदेशों में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 824,438 छात्र शामिल हुए हैं। इसमें लड़कियों की संख्या 336,963 और लड़कों की संख्या 487,475 हैं।
शर्मा ने बताया कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम एमटीएनएल के टेलीफोन नंबर (011) 24357270 पर फोन कर के भी हासिल कर सकते हैं।
सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा के लिए भारत में 18 हेल्पलाइन सेंटर स्थापित किए हैं, जबकि विदेश में तीन केंद्र दुबई, दोहा और कुवैत में बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications