मनमोहन की टीम में सेंट स्टीफेंस से अध्ययन करने वाले छह मंत्री
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात सेंट स्टीफेंस कालेज से अध्ययन करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व नौकरशाह एवं उपन्यासकार शशि थरूर शामिल हैं।
इस सूची में आर.पी.एन. सिंह के साथ ही युवा नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट का नाम भी शुमार है। इन तीनों नेताओं ने दून स्कूल में भी अध्ययन किया है।
दून स्कूल उस वक्त चर्चा में आया था जब राजीव गांधी ने अपने पुराने सहपाठियों को अपनी सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया था।
दून स्कूल से अध्ययन करने वालों में वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications