दोबारा सत्ता में आने पर शिवराज सरकार वादे भूली : पचौरी
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को अनौपचारिक चर्चा करते हुए पचौरी ने प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार की सकारात्मक भूमिका का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए पर्याप्त राशि स्वीकृत की है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से स्वीकृत राशि को ही खर्च न कर पाने पर चिंता जताई।
किसानों की कर्ज माफी के संदर्भ में पचौरी ने कहा कि राष्ट्रीकृत बैंकों से कर्ज लेने वालों के कर्ज माफ किए जा सके हैं मगर प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले सहकारी बैंक के कर्जदारों के कर्ज माफ नहीं किए गए हैं। प्रदेश सरकार कर्ज माफी के वादे को ही भूल गई है।
प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 2004 के लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को 33.9 प्रतिशत वोट मिले थे वहीं 2008 के विधानसभा में 39 प्रतिशत और इस चुनाव में 40़14 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। इस तरह बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत और सीटों की संख्या यह बताती है कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है।
पचौरी ने प्रदेश में व्याप्त पेयजल संकट और स्थानीय समस्याओं को लेकर 30 मई को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications