मंत्रिपरिषद में अनुभव व ऊर्जा का सम्मिश्रण : मनमोहन
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा, "मंत्रिपरिषद में ऊर्जा और अनुभव का सम्मिश्रण है। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल जब संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी तो उनके संबोधन में सरकार की प्राथमिकताएं झलकेंगी।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए अर्थव्यवस्था के विकास की गति को पुन: प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए।
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़े एक सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा, "उपलब्ध प्रतिभाओं और अन्य कारकों को ध्यान में रखकर मंत्रिपरिषद का गठन किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications