बढ़त के साथ बंद हुए बाजार (राउंडअप)
बीएसई में आज धातु, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुओं और रियल्टी आदि सूचकांकों ने बढ़त में कारोबार किया जबकि सूचना प्रौद्योगिकी, दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं आदि सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में रहे।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 2.40 अंकों की बढ़त के साथ 14,112.04 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। दिन का कारोबार खत्म होते वक्त सेंसेक्स 186.37 अंकों के उछाल के साथ 14,296.01 पर था। सेंसेक्स से आज 14,377.23 के उच्चतम और 14,078.62 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक जहां 38.19 अंकों की बढ़त के साथ 4,935.56 पर बंद हुआ वहीं स्मालकैप सूचकांक 13.95 अंकों के उछाल के साथ 5,811.69 के स्तर पर रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले गुरुवार को 0.10 अंक की तेजी के साथ 4,276.15 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 61.05 अंकों की तेजी के साथ 4,337.10 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी ने दिन के कारोबार के दौरान 4,354.85 के उच्चतम और 4,254.85 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में आज दिन का कारोबार सकारात्मक रहा। यहां 1,737 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल आया जबकि 1,021 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications