भारत के 4 जवानों को मरणोपरांत दिया जाएगा संयुक्त राष्ट्र सम्मान
संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र की ओर जारी बयान में कहा गया है, "इस साल शहीदों की याद में होने वाला सम्मान समारोह ऐसे समय हो रहा है जब संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक सैनिकों की मांग पहले से ज्यादा है। इस समय 117 देशों में 113,000 शांतिरक्षक सैनिक तैनात हैं।"
बयान के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून उन 132 शांतिरक्षक सैनिकों के सम्मान में माल्यार्पण करेंगे जिहोंने पिछले साल हमलों, बीमारियों और हादसों में अपने जान गंवा दिए। इनमें 10 महिला जवान भी शामिल हैं।
भारत की ओर से लाइबेरिया में शहीद होने वाले कांस्टेबल महुआ घोष और कांस्टेबल भारती नोगोरिया, कांगो में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्रा और सूडान में शहीद वारंट ऑफिसर पाल सत्या को भी इस स्मरणीय समोराह में याद किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications