तालिबान ने लाहौर विस्फोट की जिम्मेदारी ली, 50 संदिग्ध गिरफ्तार (लीड-1)
इस्लामाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में बुधवार के आत्मघाती कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इस विस्फोट में कम से कम 24 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हो गए थे। इस सिलसिले में 50 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
'जियो टीवी' ने गुरुवार को खबर दी कि
लाहौर के सिविल लाइंस क्षेत्र की रेस्क्यू 15 इमारत में हुए आत्मघाती हमले के सिलसिले में 50 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं।
तालिबान के सरगना बेतुल्लाह महसूद के एक सहायक ने बीबीसी को टेलीफोन पर बताया कि यह हमला स्वात में जारी सेना के अभियान के जवाब में किया गया है।
खुद को हकीमुल्ला महसूद बताने वाले व्यक्ति ने फोन पर पाकिस्तान के अन्य शहरों में भी ऐसे ही हमले करने की धमकी दी।
पाकिस्तानी सेना ने तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान 26 अप्रैल को उस समय शुरू किया था जब तालिबान पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की सरकार से किए समझौते का उल्लंघन किया था।
अमेरिका के खुफिया समूह एसआईटीई ने कहा है कि तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों ने तुर्की जेहादियों की वेबसाइट पर जारी बयान में यह दावा किया गया है।
समूह के अनुसार इस बयान में कहा गया है कि लाहौर का यह हमला 'शैतानी ताकतों' को निशाना बनाकर किया गया और यह स्वात में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के हमलों का सामना कर रहे मुजाहिदीनों के लिए 'विनम्र तोहफा' है।
बयान में कहा गया है कि 100 किलोग्राम विस्फोटकों से लदे वाहन से लाहौर में सुरक्षा बलों से संबद्ध एक इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले में इमारत जमींदोज हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications