भारतीय छात्र पर हमले के आरोप में 2 गिरफ्तार
मेलबर्न, 28 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई पुलिस ने मेलबर्न की ट्रेन में एक भारतीय छात्र की पिटाई के आरोप में दो किशोरों को गिरफ्तार किया है।
समाचार पत्र हेराल्डसन के अनुसार 21 वर्षीय सौरभ शर्मा की गत नौ मई को कुछ हमलावरों ने पिटाई कर दी थी। समाचार पत्र के अनुसार इस सिलसिले में 16 और 18 साल के दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई है।
हमले में छात्र की गाल की हड्डी और एक दांत टूट गया था। यह पूरी घटना क्लोज सर्किट कैमरा पर रिकार्ड हो गई। शर्मा का कहना है कि हमले के दौरान उसके साथ नस्लभेदी टिप्पणी की गई और उसके साथ लूटपाट की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications