ट्रक से कुचलकर 3 पुलिसकर्मियों सहित 7 की मौत
नोएडा, 28 मई (आईएएनएस)। एक छोटे ट्रक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कुचलकर तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
दुर्घटना बुधवार देर रात हुई जब 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कुछ अन्य लोग थोड़ी देर पहली हुई एक अन्य दुर्घटना के बाद दो वाहनों को हटाने का प्रयास कर रहे थे।
एक क्रेन ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी थी और बचाव दल दोनों वाहनों को हटाने का प्रयास कर रहा था, तभी एक छोटे ट्रक ने इन लोगों को कुचल दिया। इससे सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
दुर्घटना में मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार त्यागी,अशोक कुमार और कांस्टेबल संजय के रूप में की गई है।
दुर्घटना में मारे गए चार अन्य लोगों के नाम मुकेश,विकी, प्रमोद और नेतराम सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस महानिरीक्षक गुरवचन लाल ने कहा,"हमने गुड़गांव से विशेषज्ञों का एक दल बुलाया है जो एक्सप्रेसवे को दुर्घटनामुक्त बनाने के उपाय सुझाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications