186 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-2)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 2.40 अंकों की बढ़त के साथ 14,112.04 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। दिन का कारोबार खत्म होते वक्त सेंसेक्स 186.37 अंकों के उछाल के साथ 14,296.01 पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले गुरुवार को 0.10 अंक की तेजी के साथ 4,276.15 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 61.05 अंकों की तेजी के साथ 4,337.10 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई में आज दिन का कारोबार सकारात्मक रहा। यहां 1,737 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल आया जबकि 1,021 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications