आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला

हेराल्ड सन ने खबर दी है कि बलजिंदर सिंह नाम का छात्र सोमवार को रेलवे स्टेशन से निकला ही था कि हथियारों से लैस दो व्यक्तियों ने उसका पीछा कर उससे पैसा मांगना शुरू कर दिया। छात्र झोले में से अपना बटुआ ढूंढ ही रहा था कि हमलावरों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

बलजिंदर ने बताया,"वे लोग मुझ पर हंसे और उन्होंने मेरे पेट में चाकू घोंप दिया। वे मुझ पर हंस रहे थे..मैं चिल्ला रहा था मुझे मत मारो। मुझे मत मारो।"

25 वर्षीय छात्र ने बताया कि हमले की बढ़ती घटनाओं की वजह से भारतीय छात्रों में भय बढ़ रहा है। बलजिंदर ने बताया कि कभी वह समझता था कि मेलबर्न रहने के लिए सबसे सुरक्षित जगह है लकिन अब लग रहा है कि भारतीय लोगों को आसानी से शिकार बनाया जा रहा है।

डर्ेेल एलेन नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह नस्लभेद से प्रेरित हमला ना होकर सामान्य अपराध था।

इससे पहले नौ मई को एक अन्य भारतीय छात्र पर ट्रेन में हमला हुआ था। हमले की वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि 21 वर्षीय सौरभ शर्मा को कुछ लोग पीट रहे हैं। वीडियो में एक उनमें से एक व्यक्ति को हंसते हुए दिखाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+