मनमोहन सरकार में 29 नए चेहरे, नौ महिलाओं को मंत्री पद (लीड-2)
नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद में 29 नए चेहरों को स्थान मिला है जबकि नौ महिलाओं को भी इसमें प्रतिनिधित्व दिया गया है। मनमोहन सरकार में 14 नए कैबिनेट मंत्रियों और 45 राज्यमंत्रियों सहित कुल 59 मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या 79 हो गई। इसमें प्रधानमंत्री के अलावा 33 कैबिनेट और 45 राज्यमंत्री हैं।
राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने आज 14 कैबिनेट मंत्रियों और 45 राज्यमंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले विगत 22 मई को प्रधानमंत्री और 19 कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।
मंत्रिपरिषद में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के प्रमुख घटक दलों तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सात-सात, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के तीन तथा मुस्लिम लीग और नेशनल कांफ्रेंस के एक-एक सदस्य शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री:-प्रणब मुखर्जी, शरद पवार, ए. के. एंटनी, पी. चिदम्बरम, ममता बनर्जी, एस. एम. कृष्णा, गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, एम. वीरप्पा मोइली, एस. जयपाल रेड्डी, कमलनाथ, वायलार रवि, मीरा कुमार, मुरली देवड़ा, कपिल सिब्बल, अंबिका सोनी, बी. के. हांडिक, आनंद शर्मा, सी. पी. जोशी, वीरभद्र सिंह, फारूक अब्दुल्ला, विलासराव देशमुख, दयानिधि मारन, एम. के. अझागिरी, ए. राजा, मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी शैलजा, सुबोध कांत सहाय, एम. एस. गिल, जी. के. वासन, पवन कुमार बंसल, मुकुल वासनिक और कांतिलाल भूरिया।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार):- प्रफुल्ल पटेल, पृथ्वीराज चव्हाण, श्रीप्रकाश जायसवाल, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, कृष्णा तीरथ और दिनशॉ पटेल।
राज्यमंत्री:- ई. अहमद, वी. नारायणसामी, श्रीकांत जेना, एम. रामचंद्रन, डी. पुरंदेश्वरी, पानाबाका लक्ष्मी, अजय माकन, के. एच. मुनियप्पा, नमो नारायण मीणा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, ए. साई प्रताप, गुरुदास कामत, एम. एम. पल्लमराजू, महादेव खंडेला, हरीश रावत, के. वी. थामस, सौगत राय, दिनेश त्रिवेदी, शिशिर अधिकारी, सुल्तान अहमद, मुकुल राय, मोहन जटुआ, एस. एस. पलाणिमनिकम, डी. नेपोलियन, एस. जगतरक्षकन, एस. गांधी सेलवन, परनीत कौर, सचिन पायलट, शशि थरूर, भरतसिंह सोलंकी, तुषारभाई चौधरी, अरूण यादव, प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल, आर. पी. एन. सिंह, विंसेंट पाल, प्रदीप जैन और अगाथा संगमा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
मनमोहन की मंत्रिपरिषद में महिला मंत्रियों की संख्या इस बार दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकी। मनमोहन के ही नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में 10 महिलाएं मंत्री थीं जबकि मौजूदा सरकार में महज नौ महिलाएं ही मंत्री बन पाई हैं।
महिला मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं:-ममता बनर्जी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, कृष्णा तीरथ, परनीत कौर अगाथा संगमा, कुमारी शैलजा, डी. पुरंदेश्वरी और पानाबाका लक्ष्मी।
मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद में 29 नए चेहरों को शामिल किया गया है। पहली बार जिन्हें मंत्री बनने का मौका मिला है उनके नाम इस प्रकार हैं:-विलासराव देशमुख, फारूक अब्दुल्ला, शशि थरूर, अगाथा संगमा, कृष्णा तीरथ, परनीत कौर, मल्लिकार्जुन खड़गे, एम. के. अझागिरी, ए. साईप्रताप, गुरुदास कामथ, महादेव खंडेला, हरीश रावत, के. वी. थामस, सौगत राय, शिशिर अधिकारी, सुल्तान अहमद, मुकुल राय, मोहन जाटुआ, डी. नेपोलियन, एस. जगतरक्षकन, एस. गांधीसेल्वन, सचिन पायलट, भरतसिंह सोलंकी, तुषारभाई चौधरी, अरुण यादव, प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल, आर. पी. एन. सिंह, विंसेंट पाल और प्रदीप जैन शामिल हैं।
मनमोहन की मंत्रिपरिषद में एस. एम. कृष्णा सबसे अधिक उम्र के सदस्य हैं। उनकी उम्र 77 वर्ष है। मंत्रिपरिषद में सबसे युवा सदस्य अगाथा संगमा हैं। वह 28 वर्ष की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications