पुंछ-रावलकोट के रास्ते व्यापार बढ़ा

इस साल जनवरी से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से 5.16 करोड़ रुपये की चीजें पुंछ आई है जबकि भारतीय कश्मीर से 1.57 करोड़ रुपये की वस्तुएं भेजी गई हैं। भारतीय कश्मीर से भेजे जाने वाली वस्तुओं में मूख्य रूप से फल, सब्जी, शॉल, कारपेट आदि शामिल हैं जबकि पाकिस्तानी कश्मीर से आने वाली चीजों में पेशावरी जूते-चप्पल, सूखे मेवे, महिलाओं की पोशाक, लहसुन और चावल शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर से आने वाली चीजों में लहसुन की काफी मांग थी लेकिन कृषि मंत्रालय ने मई में संक्रमण के कारण उसके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। भट ने कहा कि दोनों ओर के व्यापारी गैर घरेलू चीजें भी चकन-दा-बाघ सीमा पर लाते हैं ताकि वे सीमा शुल्क मुक्त व्यापार का फायदा उठा सकें।
उदाहरण के लिए पिशोरी जूते-चप्पल वहां नहीं बनते और यहां से निर्यात किए जाने वाले नारियल भी यहां नहीं पैदा होते। स्थानीय प्रशासन ने अब वाणिज्य मंत्रालय से स्पष्ट निर्देश की गुहार लगाई है कि पुंछ के रास्ते केवल स्थानीय वस्तुओं का व्यापार होगा या फिर सभी वस्तुओं का।
वर्तमान में पाकिस्तान ज्यादा उत्पादों का निर्यात करता है क्योंकि उसके उत्पादों की पुंछ में मांग ज्यादा है, जबकि भारतीय वस्तुओं की एलओसी के पार मांग कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications