भारतीय छात्रों पर हमला, भारत का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी

मेलबर्न, 28 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं के मद्देनजर एक आस्ट्रेलियाई पुलिस अधिकारी भारत जाकर भविष्य में यहां आने वाले छात्रों को सड़कों पर हिंसा से बचने के गुर सिखाएगा।

रेडियो आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को खबर दी कि पुलिस विभाग में संपर्क अधिकारी वरिष्ठ कांस्टेबल विक्टर रॉब ने कहा है कि वह सिर्फ सुरक्षा के तरीकों के बारे में सुझाव देंगे।

रॉब ने कहा, "अगर मेरी बेटी भी विदेश पढ़ने जाएगी तो उसे भी मैं वही जानकारी दूंगा।"

आंध्र प्रदेश के श्रवण कुमार नाम के एक छात्र पर मेलबर्न में बीते सप्ताह किशोरों के एक समूह ने हमला किया था। वह इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

विक्टोरिया यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों से संबंद्ध उपाध्यक्ष एंड्रयू होलोवे ने कहा कि यह हमला नस्लभेद की वजह से नहीं हुआ। लेकिन इससे तथ्य सामने आया है कि भारतीय छात्र अक्सर अंशकालिक नौकरियां करते हैं और इसलिए उन्हें बहुत रात के समय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना पड़ता है।

भारतीय छात्र गुरुवार को यहां भारतीय उच्चायुक्त सुजाता सिंह से भेंट करने वाले हैं।

आस्ट्रेलिया में करीब 400,000 विदेशी छात्र हैं इनमें काफी बड़ी तादाद भारतीय छात्रों की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+