दार्जिलिंग में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 27 हुई
जोरबंग्लो थाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमने रंगियाबोंग इलाके में मलबे से तीन और शव बरामद किए हैं। इसमें एक शव की शिनाख्त प्रमिला राय (68) के रूप में हुई है।"
अधिकारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दलों ने तूफान प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य आरंभ कर दिए हैं।
उधर, राज्य के गृह सचिव अध्रेंदु सेन गुरुवार सुबह जिला प्रशासन के साथ बैठक करने दार्जिलिंग पहुंचे। वह भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा भी कर सकते हैं।
दार्जिलिंग के जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि दार्जिलिंग सदर इलाके में 14, जोरबंग्लो में छह और कुर्सियोंग उप मंडल में सात शव बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications