जगुआर लैंड रोवर अधिग्रहण से जुड़े ऋण की भुगतान अवधि बढ़ी
यात्री कार और भारी वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी सी. रामाकृष्णन ने कहा, "यह लेनदेन वित्तीय बाजार और वाहन उद्योग की चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच किया गया था। टाटा मोटर्स कंपनी के प्रदर्शन पर यकीन करने के लिए विभिन्न संस्थाओं का धन्यवाद करती है।"
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने भुगतान की समयावधि उस समय बढ़ाई है जब करीब एक पखवाड़े पहले ही टाटा मोटर्स के प्रमुख रतन टाटा ने ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उस सौदे के लिए वह सही समय था या नहीं इस पर सवाल उठाए जा सकते हैं।
टाटा ने कहा था, "दोनों अधिग्रहण (जेएलआर और कोरस स्टील) उचित समय पर नहीं किए गए क्योंकि उस समय उनकी(अधिग्रहीत प्रतिष्ठानों की) कीमतें काफी ज्यादा थीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications