उत्तर प्रदेश में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला
बदायूं के दातागंज थाना के प्रभारी एन. के. सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि मुख्य आरोपी रवीन्द्र कुमार और उसके चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है। किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना पापड़ गांव की है। यहां 15 वर्षीय किशोरी के पिता का आरोप है कि बुधवार शाम उनकी बेटी गांव के बाहर आटा चक्की गई थी तभी वहां मौजूद रवींद्र और उसके साथियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अगवाकर लिया और इसके बाद एक अज्ञात स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद गंभीर हालत में पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने देर रात मामला दर्ज कराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications