सरकार की हिरासत में हैं प्रभाकरन के माता-पिता
कोलंबो, 28 मई (आईएएनएस)। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम(लिट्टे) के प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन के माता-माता सरकार की 'ऐहतियाती हिरासत' में हैं। यह जानकारी गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।
तिरूवेंकटम वेलुपिल्लई(76) और उनकी पत्नी पावर्ती(71)ने कई दिन पहले सेना के समक्ष समर्पण कर दिया था। यह जानकारी श्रीलंका के समाचार पत्रों ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से दी है।
बताया गया है कि सेना द्वारा लिट्टे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू करने से पहले वे दोनों मुल्लइतिवू जिले के तटवर्ती क्षेत्र में युद्ध वर्जित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों के बीच छुपे हुए थे।
प्रभाकरन और लिट्टे के अन्य नेता 18 मई को मारे जा चुके हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वेलुपिल्लई और पार्वती भारत जाने वाले तमिलों के पहले जत्थे में थे। वे तिरूची में बस गए थे।
नार्वे की मध्यस्थता में सरकार और लिट्टे के बीच संघर्षविराम समझौता होने के साल भर बाद वे वर्ष 2003 में उत्तरी श्रीलंका के लिट्टे के कब्जे वाले इलाके में लौट आए थे।
प्रभाकरन जाफना स्थित अपने घर से 1972 में ही भाग गया था।
प्रभाकरन की मौत और लिट्टे के खात्मे के साथ श्रीलंका में जारी उस खूनी संघर्ष का अंत हो गया जो 90,000 से ज्यादा जिंदगियां लील चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications