चोरों ने माफीनामे के साथ लूट का माल लौटाया
आस्ट्रेलिया में इस तरह की एक घटना सामने आई है। आस्ट्रेलिया के वोडोंगा शहर में मांस का व्यापार करने वाले एक व्यक्ति को कुछ दिनों पहले एक लिफाफा मिला, जिसमें इस महीने की शुरुआत में उसकी दुकान से लूटी गई नकदी थी।
हैरानी की बात यह है कि चोरों ने लूट के माल के साथ दुकान मालिक के नाम एक माफीनामा भी भेजा था।
मार्क बोलिंघास नाम के उस दुकानदार की उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसने देखा कि चोरों ने इस महीने की शुरुआत में उसकी दुकान से लूटे गए 10,000 डॉलर (7,600 डॉलर) लिफाफे में रखकर उसकी दुकान में डाल दिए थे।
राष्ट्रीय प्रसाकणकर्ता एबीसी के मुताबिक चोरों ने जो माफीनामा दुकान मालिक के नाम भेजा था, उसमें लिखा था, "हम आपकी दुकान मे चोरी करने के लिए माफी चाहते हैं। हमने यह सब जल्दबाजी में किया। हम आपकी अमानत लौटा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications