बुजुर्ग मरीजों को डिमेंशिया की दवा के दुष्प्रभावों का खतरा

अल्जाइमर्स और ऐसी अन्य मानसिक बीमारियों के मरीजों को आमतौर पर कोलिंस्टेरास (एरिसेप्ट, एक्सेलॉन और रेमिनील) दवाएं दी जाती हैं क्योंकि ये मस्तिष्क की स्मृति बढ़ाने में मददगार होती हैं लेकिन इनके दुष्प्रभाव के कारण लोगों की हृदयगति धीमी होने और उनमें बेहोशी आने तक की आशंका रहती है।

क्वींस विश्वविद्यालय में गेरिएट्रिक्स (बुजुर्गो की देखभाल संबंधी) के प्रोफेसर सुदीप गिल ने कहा, "यह बहुत परेशान करने वाली बात है। इन दवाओं को यह कहकर बेचा जाता है कि ये स्मरणशक्ति बढ़ाती हैं लेकिन कई लोगों में ये एकदम उलटा असर दिखाती हैं।"

गिल और उनके साथियों ने प्रांत आधारित आंकड़ों के आधार पर किए गए विस्तृत अध्ययन से पता लगाया कि जो लोग इन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे उन्हें उन मरीजों की तुलना में दोगुनी बार मूर्छा आई जो इन दवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।

इसके अतिरिक्त इन दवाओं का सेवन करने वालों में हृदयगति धीमी होने की दर भी अन्य लोगों की तुलना में 69 फीसदी ज्यादा थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+