चेहरे के संकेतक व रंग से होती है महिला-पुरुष की पहचान
मॉनटेरियल विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर फ्रेडेरिक गोसेलिन और उनकी टीम ने भवों और मुंह के पास एक विशेष प्रकार के संकेतक की पहचान की है।
इस अध्ययन के सह लेखक निकोलस डुपुईस्-रॉय ने कहा, "किशोरावस्था में नाक, ठोड़ी, मुंह, जबड़ा, आंख और चेहरों की आम बनावट में लिंग भेद करने वाला 'डिमोर्फिज्म' बढ़ जाता है।"
उन्होंने कहा, "अभी तक हम इन अंतरों को नहीं पहचान पाए थे।"
इस अंतर को समझने के लिए रॉय और उनके सहयोगियों ने शोध में भाग लेने वाले 30 प्रतिभागियों को 300 चेहरों की तस्वीरें दिखाई गई। उनसे तस्वीरों के आधार पर लिंग भेद करने को कहा गया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि आंख और मुंह इंसान को लिंग के आधार पर पहचानने में सबसे सहायक होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications