मनमोहन की मंत्रिपरिषद तैयार, 59 नए मंत्रियों ने ली शपथ (लीड-1)

राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने आज 14 कैबिनेट मंत्रियों और 45 राज्यमंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले विगत 23 मई को प्रधानमंत्री और 19 कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

शपथ लेने वालों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के प्रमुख घटक दलों तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सात-सात, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के तीन तथा मुस्लिम लीग और नेशनल कांफ्रेंस के एक-एक सदस्य शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री:-प्रणब मुखर्जी, शरद पवार, ए. के. एंटनी, पी. चिदम्बरम, ममता बनर्जी, एस. एम. कृष्णा, गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, एम. वीरप्पा मोइली, एस. जयपाल रेड्डी, कमलनाथ, वायलार रवि, मीरा कुमार, मुरली देवड़ा, कपिल सिब्बल, अंबिका सोनी, बी. के. हांडिक, आनंद शर्मा, सी. पी. जोशी, वीरभद्र सिंह, फारूक अब्दुल्ला, विलासराव देशमुख, दयानिधि मारन, एम. के. अझागिरी, ए. राजा, मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी शैलजा, सुबोध कांत सहाय, एम. एस. गिल, जी. के. वासन, पवन कुमार बंसल, मुकुल वासनिक और कांतिलाल भूरिया।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार):- प्रफुल्ल पटेल, पृथ्वीराज चव्हाण, श्रीप्रकाश जायसवाल, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, कृष्णा तीरथ और दिनशॉ पटेल।

राज्यमंत्री:- ई. अहमद, वी. नारायणसामी, श्रीकांत जेना, एम. रामचंद्रन, डी. पुरंदेश्वरी, पानाबाका लक्ष्मी, अजय माकन, के. एच. मुनियप्पा, नमो नारायण मीणा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, ए. साई प्रताप, गुरुदास कामत, एम. एम. पल्लमराजू, महादेव खंडेला, हरीश रावत, के. वी. थामस, सौगात राय, दिनेश त्रिवेदी, शिशिर अधिकारी, सुल्तान अहमद, मुकुल राय, मोहन जटुआ, एस. एस. पलाणिमनिकम, डी. नेपोलियन, एस. जगतरक्षकन, एस. गांधी सेलवन, परनीत कौर, सचिन पायलट, शशि थरूर, भरतसिंह सोलंकी, तुषारभाई चौधरी, अरूण यादव, प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल, आर. पी. एन. सिंह, विंसेंट पाल, प्रदीप जैन और अगाथा संगमा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+