शेयर बाजारों में बढ़त का रुख (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 2.40 अंकों की बढ़त के साथ 14,112.04 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। दोपहर 1.20 बजे यह 183.77 अंक उछलकर 14,293.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले गुरुवार को 0.10 अंक की तेजी के साथ 4,276.15 के स्तर पर खुला। दोपहर 1.20 बजे निफ्टी 57.20 अंकों के उछाल के साथ 4,333.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
दोपहर तक बीएसई में 1,734 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 912 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications