मनमोहन मंत्रिपरिषद में 59 नए मंत्री शामिल

राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने सभी मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के प्रमुख घटक दलों तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सात-सात, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के तीन तथा मुस्लिम लीग और नेशनल कांफ्रेंस के एक-एक सदस्य शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री के रूप में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, डीएमके के दयानिधि मारन, एम. के. अझागिरी और ए. राजा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी शैलजा, सुबोध कांत सहाय, एम. एस. गिल, जी. के. वासन, पवन कुमार बंसल, मुकुल वासनिक और कांतिलाल भूरिया ने शपथ ली।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राकांपा के प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण, श्रीप्रकाश जायसवाल, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, कृष्णा तीरथ और दिनशॉ पटेल ने शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में ई. अहमद, वी. नारायणसामी, श्रीकांत जेना, एम. रामचंद्रन, डी. पुरंदेश्वरी, पानाबाका लक्ष्मी, अजय माकन, के. एच. मुनियप्पा, नमो नारायण मीणा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, ए. साई प्रताप, गुरुदास कामत, एम. एम. पल्लमराजू, महादेव खंडेला, हरीश रावत, के. वी. थामस, सौगात राय, दिनेश त्रिवेदी, शिशिर अधिकारी, सुल्तान अहमद, मुकुल राय, मोहन जटुआ, एस. एस. पलाणिमनिकम, डी. नेपोलियन, एस. जगतरक्षकन, एस. गांधी सेलवन, परनीत कौर, सचिन पायलट, शशि थरूर, भरतसिंह सोलंकी, तुषारभाई चौधरी, अरूण यादव, प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल, आर. पी. एन. सिंह, विंसेंट पाल, प्रदीप जैन और अगाथा संगमा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+