ओबामा ने सू ची की रिहाई की माँग की

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बर्मा की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची की 'अविलंब और बिना शर्त' रिहाई की माँग की है.ओबामा ने अपने लिखित बयान में कहा है कि सू ची को पिछले 19 वर्षों के दौरान अधिकांश समय नज़रबंदी में गुजारना पड़ा जिसकी वो कड़ी निंदा करते हैं.
फिलहाल सू ची पर नज़रबंदी के नियमों की अनदेखी करने का मामला चल रहा है. बर्मा सरकार के इस क़दम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है. समय आ गया है कि बर्मी सरकार उन पर लगाए गए सभी आरोपों को वापस ले ले और उन्हें और उनके साथ अन्य राजनीतिक बंदियों को रिहा कर दे बराक ओबामा
| |
अगर इस मामले में वो दोषी पाई गईं तो उन्हें पाँच वर्षों की सजा हो सकती है.ओबामा ने अपने बयान में कहा है, "आंग सान सू ची को लगातार हिरासत में अलग-थलग रखने और उन पर मुक़दमा चलाने से बर्मा सरकार के अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ज़िम्मेदार सदस्य होने की इच्छा पर संदेह पैदा होता है."
उन्होंने कहा, "समय आ गया है कि बर्मी सरकार उन पर लगाए गए सभी आरोपों को वापस ले ले और उन्हें और उनके साथ अन्य राजनीतिक बंदियों को रिहा कर दे."
सू ची छह वर्षों की नज़रबंदी के बाद बुधवार को रिहा होने वाली थीं लेकिन इस महीने उन्हें फिर से गिरफ़्तार कर लिया गया. उनपर एक अमरीकी व्यक्ति से मिलने का आरोप है जिन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था. सू ची ने मंगलवार को अदालत को बताया कि उन्हें नहीं पता था कि कोई देर रात उनसे मिलने आया है. ये जानकारी उन्हें अपने सहयोगी से मिली.


Click it and Unblock the Notifications