रेलवे इंक्‍वायरी अब एसएमएस पर

Train
नई दिल्ली। अगर आप अपने रेल आरक्षण के बारे में जानकारी चाहते हैं, या फिर यह जानना चाहते हैं कि कौन सी ट्रेन कितनी लेट है और कब आयेगी तो बस एक एसएमएस भेजें। वो भी '139' पर। जी हां भारतीय रेल ने बुधवार को 139 पर एसएमएस इंक्‍वायरी की सेवा शुरू की है।

इस सुविधा के अंतर्गत रेल यात्री एसएमएस के माध्यम से बर्थ की स्थिति, रेलगाड़ी की स्थिति, सीट स्थान की उपलब्धता और किराए की जानकारी का पता लगा सकेंगे।

बीएसएनएल, रिलायंस पर सुविधा नहीं

इसके लिए 139 नंबर एसएमएस करना होगा, जिसका जवाब चंद मिनटों में दे दिया जाएगा। एसएमएस की दर तीन रुपये प्रति एसएमएस रखी गई है। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी और इसका संचालन आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएनएल और रिलांयस छोड़ कर अन्य सभी मोबाइल नेटवर्क पर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। इन दोनों नेटवर्क पर भी बहुत जल्द ही यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+