प्रधानमंत्री ने नए मंत्रियों की सूची सौंपी

प्रधानमंत्री ने नए मंत्रियों की सूची सौंपी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 59 लोगों के नामों की सूची राष्ट्रपति को सौंप दी है. इसमें दयानीधि मारन, ए राजा, वीरभद्र सिंह और विलासराव देशमुख शामिल हैं.

14 लोगों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने की अनुशंसा की गई है जिनमें हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, डॉक्टर फ़ारूक़ अब्दुल्ला, दयानीधि मारन और ए राजा का नाम शामिल है.

इसके अलावा कुमारी शैलजा, सुबोध कांत सहाय, डॉक्टर एमएस गिल, पवन कुमार बंसल, मुकुल वासनिक और कांतिलाल भूरिया भी इस में शामिल किए गए हैं. सात लोगों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के लिए चुना गया है जिसमें एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, श्रीप्रकाश जायसवाल, पृथ्वीराज चौहान, सलमान खुरशीद और जयराम रमेश शामिल है.

मंत्रियों के नाम

कैबिनेट मंत्री का दर्जा वीरभद्र सिंह विलासराव देशमुख फ़ारुक़ अब्दुल्ला दयानीधि मारन ए राजा मल्लिकार्जुन खड़गे जीके वासन एमके अलागिरी कुमारी शैलजा सुबोधकांत सहाय एमएस गिल मुकुल वासनिक पवन कुमार बंसल

राज्य मंत्री बनाए जाने वालों की संख्या 38 है. इनमें मुख्य नाम हैं शशि थरूर, इ अहमद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जीतिन प्रसाद और सचिन पायलट. इसके अलावा पंजाब से परनीत कौर, एनसीपी से अगाथा संगमा, तृणमूल कांग्रेस से दिनेश त्रिवेदी भी राज्य मंत्री बनाए जाएँगे.

प्रधानमंत्री मनमोहन समेत 19 कैबिनेट मंत्रियों ने 22 मई को शपथ ली थी और इसके कुछ दिन बाद ही बाकी लोगों को शपथ दिलाई जानी थी. लेकिन कांग्रेस की सहयोगी पार्टी डीएमके के साथ मतभेदों को सुलझाने में देरी और फिर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के कारण इसमें विलंब हो गया.

डीएमके ने पहले कहा था कि वो मंत्रीमंडल में शामिल नहीं होगी लेकिन फिर वो सरकार में शामिल होने पर राज़ी हो गई. नेशनल कांफ़्रेंस भी कांग्रेस से कुछ नाराज़ चल रही थी. पहले चरण में फ़ारुक़ अब्दुल्ला को मंत्री पद के लिए नहीं चुना गया था.

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की करीब चार घंटे लंबी बैठक हुई जिसमें नए मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई. शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 11.30 को होगा.

अभी तक ज़्यादातरमंत्रियों के विभागों की घोषणा नहीं की गई है. केवल छह मंत्रियों को विभागों की जानकारी दी गई है. प्रधानमंत्री मनमोहन के साथ पहले चरण में शपथ देने वालों में प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, ममता बैनर्जी, एके एंटनी शामिल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+