एक और मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त

हुआ यूं कि जोधपुर एयरबेस से मिग-21 विमान नियमित अभ्यास के लिए उड़ा। लेकिन कुछ ही देर बाद लूनी गांव में मोदिजोशयान में जा गिरा। पुलिस के मुताबिक फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
साल भर में पांच मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त
पिछले एक महीने में वायुसेना की यह तीसरी विमान दुर्घटना थी। इससे पहले 30 अप्रैल को सुखोई-30 एमकेआई जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उसके बाद 15 मई को मिग-27 यहीं जोधपुर में ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस साल भारतीय वायुसेना के पांच मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications